उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के जोशियाना मोहल्ले में बालक अपने घर की खुली छत पर चढ़कर पतंग उड़ा रहा था। तभी वह छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के जोशियाना मोहल्ला निवासी स्वर्गीय कल्लु जोशी का 8 वर्षीय पुत्र अर्पित जोसी आज अपने घर की छत पर चढ़कर पतंग उड़ा रहा था।

तभी वह छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत मोटर साइकिल से उसको इलाज के लिए जिला लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। घायल को अस्पताल लेकर पहुंचे अर्पित के परिवारिक चाचा सुनील कुमार ने बताया यह छत पर चढ़कर पतंग उड़ा रहा था तभी नीचे रखे हुए गमले के ऊपर गिरकर घायल हो गया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!