Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के टिकरी काही गाँव मे घर के बाहर बैठी महिला को साँप ने काट लिया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों की हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के टिकरी काही गांव निवासी राम बाबू की।25 वर्षीय पत्नी प्रियंका देवी आज शुक्रवार सुबह अपने घर के बाहर बैठी थीं तभी अचानक साँप ने आकर उसको काट लिया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए हरदो सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।

वही बहन के साथ जिला अस्पताल पहुंचे उसके भाई आकर्ष कुमार ने बताया कि बुधवार को बहन सुबह खेत पशुओं के लिए बरसीन काटने गई थी। तब साँप बहन को काट लिया था जिसका इलाज हरदो सीएचसी में हुआ और बहन सुबह अपने घर के बाहर बैठी थी तभी अचानक साँप आया और काट कर चला गया इलाज के लिए हरदो लेकर गए वहाँ से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By