उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के चौफेरवा गांव के समीप अज्ञात डीसीएम बाइक सवार दम्पत्ति को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक पर सवार पति-पत्नी रोड पर गिरकर घायल हो गए। घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुँचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार हथगांम थाना क्षेत्र के गोसाई की सरांय छिवलहा गांव निवासी रिशाल का 65 वर्षीय पुत्र गंगाराम तबीयत ठीक नही थी। वह इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती था।

आज डॉक्टर ने उसको डिस्चार्ज किया जिसकी जानकारी उसके पुत्र राम किशोर को हुई तो वह बाइक पर सवार होकर जिला अस्पताल पहुंचा और अपनी 62 वर्षीय माता रामदेइ व 65 वर्षीय पिता गंगा राम को बाइक पर सवार कर घर वापस लौट रहा था। जब उसकी बाइक सदर कोतवाली क्षेत्र के चौफेरवा गाँव के समीप पहुंची तभी तेज रफ्तार अज्ञात डीसीएम बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गई। जिससे बाइक पर सवार दम्पत्ति रोड पर गिरकर घायल हो गए। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स के ईएमटी जगदीश कुमार व पायलेट अनूप ने घायलो को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे है। घायलो के साथ अस्पताल पहुंचे उनके पुत्र राम किशोर ने घटना की जानकारी दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!