उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह ने हंसवा शिक्षा क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय एकारी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षक उपस्थिति पंजिका, छात्र उपस्थिति पंजिका, कालिंग रजिस्टर,निपुण तालिका, एआरपी विजिट रजिस्टर को देखा। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव कुमार के तीन दिवसीय प्रशिक्षण पर जाने की जानकारी प्रभारी प्रधानाध्यापक रिज़वान अहमद द्वारा देने पर डायट पर बात कर इसकी पुष्टि करने के निर्देश दिए एवं बीएसए को निर्देशित किया की जनपद के सभी विद्यालयों को ये निर्देश जारी कर दें की छात्र उपस्थिति पंजिका में माहवार बच्चों की उपस्थिति का कुल योग भी अंकित करें। उन्होंने पंचायत सचिव को निर्देशित किया की जिन बच्चों की उपस्थिति 50% से कम है उनके माता – पिता से बात कर उनको बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करें इस कार्य में विद्यालय के शिक्षकों का भी सहयोग लें।।उन्होंने बीएसए को निर्देशित किया की जनपद के सभी विद्यालयों में कक्षावार कालिंग रजिस्टर अलग – अलग बनाने के लिए निर्देशित करें एवं संबंधित कक्षा के अध्यापक ही रजिस्टर मेंटेन करें। बच्चों के वार्षिक रिपोर्ट कार्ड की जानकारी लेते हुए प्रभारी प्रधानाध्यापक को निर्देशित किया की बच्चों के विषयवार रिपोर्ट कार्ड जारी करें।उन्होंने प्रभारी प्रधानाध्यापक से विद्यालय में आरबीएसके की टीम पिछली बार कब आई थी की जानकारी की, प्रभारी प्रधानाध्यापक द्वारा बताया गया की एक साल से टीम नहीं आई है,इस पर प्रभारी चिकित्साधिकारी से आरबीएसके की टीम का रोस्टर मंगाने के निर्देश दिए और कहा की एक सप्ताह के अंदर आरबीएसके की टीम विद्यालय में भेजें एवं प्रभारी प्रधानाध्यापक को विद्यार्थीवार रजिस्टर भी मेंटेन करने के लिए कहा। प्रभारी प्रधानाध्यापक को आरबीएसके रजिस्टर की जानकारी न होने पर बीएसए को इसके बारे में विद्यालयों को न बताने पर उनका स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए। इसके पश्चात उन्होंने कक्षावार विद्यार्थियों की उपस्थिति की जानकारी ली और पूछा की प्राइमरी में बच्चों की उपस्थिति कम क्यों है,इसपर प्रभारी प्रधानाध्यापक द्वारा बताया गया की ग्रामसभा में दो प्राइमरी विद्यालय होने की वजह से एवं विद्यालय के आबादी से दूर होने की वजह से बच्चों की संख्या प्राइमरी में कम है। उन्होंने कक्षा वार विद्यालय की निपुण तालिका देखने के पश्चात बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया की सभी विद्यालयों में कक्षावार निपुण तालिका बनाने के लिए निर्देशित करें।

एआरपी विजिट पंजिका देखने के उपरांत उन्होंने बीएसए और एबीएसए को निर्देशित करते हुए कहा की आगे से यह सुनिश्चित करें की एआरपी विजिट के दौरान विजिट पंजिका में अपना सुझाव दें एवं 10 दिन के अंदर बीएसए सभी एबीएसए से इस बात का प्रमाणपत्र लेकर दें की एआरपी विजिट के दौरान सभी एआरपी अपना सुझाव पंजिका में अंकित कर रहे हैं। इसके पश्चात उन्होंने स्मार्ट क्लास में बच्चों को क्या क्या पढ़ाया जा रहा है। देखा और स्मार्ट क्लास में पढ़ाने के लिए शिक्षकों की ट्रेनिंग कराने के निर्देश दिए और स्मार्ट क्लास के लिए एडीओ पंचायत को फर्नीचर भी उपलब्ध कराने के साथ अन्य कक्ष में पड़े लोहे के डेस्क बेंच की मरम्मत कराकर उपयोग में लाने के लिए निर्देशित किया गया। विद्यालयों में उपलब्ध साइंस किट का उपयोग सुनिश्चित कराने और उसके इस्तेमाल के लिए संबंधित अध्यापकों का प्रशिक्षण कराने के लिए भी बीएसए को कहा। विद्यालय में रोस्टरवार सफाई कर्मी के नहीं आने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए रोस्टर वार सफाईकर्मी क्यों नहीं आ रहे के लिए सचिव को बीडीओ के माध्यम से स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए।विद्यालय परिसर में बंद कमरों की साफ – सफाई कराकर उसका उपयोग किचन का सामान, खाद्य सामग्री,खेल के सामान रखने के लिए करने को एडीओ पंचायत और प्रभारी प्रधानाध्यापक को कहा। विद्यालय परिसर में स्थित आंगनवाड़ी केंद्र बंद पाए जाने और नव निर्मित आंगनवाड़ी भवन प्रयोग में न लाए जाने के संबंध में सीडीपीओ को शाम तक कारण सहित रिपोर्ट देने के लिए निर्देशित किया और मुख्य सेविका का स्पष्टीकरण लेते हुए अग्रिम आदेशों तक वेतन रोकने के निर्देश भी दिए। प्रभारी प्रधानाध्यापक द्वारा विद्यालय परिसर में बच्चों के लिए झूले व अन्य खेलकूद के सामान की माग किए जाने पर जिलाधिकारी महोदय द्वारा एडीओ पंचायत को बजट के अनुसार झूले व अन्य सामान क्रय करने के लिए निर्देशित किया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!