G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र में आगामी होने वाले होली, चैत्र नवरात्रि व रमजान पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से सकुशल सम्पन्न कराने के लिए शुक्रवार को थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना क्षेत्र के ग्राम प्रधान सहित सम्मानित लोग भी मौजूद रहे। इस दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह चंदेल ने बैठक में मौजूद सभी लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए त्योहारों को सकुशल और शांतिपूर्ण माहौल के साथ मनाने की अपील की। बैठक में मौजूद सभी लोगों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अफवाहों से बचने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील भी की। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। बैठक में ग्राम प्रधान ऐरायां मसायक बीरेंद्र कुमार मौर्य, ग्राम प्रधान ऐरायां सादात फरमानुल हक, सुनील कुमार द्विवेदी, इलियास अहमद, परवेज अहमद, तौफीक अहमद, चंद्र शेखर, धर्मेंद्र कुमार, सहित कई लोग मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share