G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश रायबरेली जनपद की सदर विधायक अदिती सिंह के प्रयासों से अब जेल रोड के बनने का रास्ता साफ हो गया है। दरअसल नगर पालिका परिषद के ज़िम्मे रही यह सड़क ढाई साल से बजट के अभाव में बन नहीं पर रही थी। आखिरकार सदर विधायक अदिति सिंह ने सीएम योगी से ज़िद करके इसके बनवाने का आश्वासन लिया तो आज ही इसे नगर पालिका से लेकर पीडब्लूडी को सौंप दिया गया।

हम बता दें कि जेल रोड के नाम से मशहूर लगभग ढाई किलोमीटर की यह सड़क बन नहीं पा रही थी। शहर की अति व्यस्त इस सड़क पर ही ज़्यादातर निजी अस्पताल भी हैं जिससे मरीज़ों को काफी दिक्कत हो रही थी। इसी को देखते हुए जिलाधिकारी हर्षिता माथुर और सदर विधायक अदिति सिंह ने इसे लेकर अथक प्रयास किया। बाद मे सीएम योगी से इस मामले में दो बार मिली सदर विधायक ने उन्हें धन्यवाद देते हुए कहा कि अब ज़िले की लगभग 15 प्रतिशत ट्रैफिक को समेटने वाली यह सड़क जल्द ही बनना शुरू होगी। सदर विधायक ने कहा कि यह सड़क गुणवत्तापूर्ण बने इसे लेकर भी हम सबको समान रूप से निगरानी करनी है। रायबरेली जनपद से ज़ीशान आलम की रिपोर्ट

By

Share
Share