G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश रायबरेली जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने अमांवा ब्लॉक के बहादुरपुर गांव में आयोजित ग्राम चौपाल में पहुंचकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं तुरंत निस्तारण के लिए निर्देश ग्राम चौपाल का मुख्य उद्देश्य “गाँव की समस्या का गाँव में समाधान” के तहत ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करना है। जिलाधिकारी ने बताया कि ग्राम चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं का गांव में ही त्वरित समाधान किया जाता है ताकि ग्रामीणों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें।

जिसमें पेंशन (वृद्धा, विधवा, विकलांग), आयुष्मान कार्ड, आवास और राशन कार्ड जैसी योजनाओं के लिए पात्र लाभार्थियों की पहचान कर उन्हें मौके पर लाभान्वित करना व जनसुनवाई के जरिए जनता और प्रशासन के बीच विश्वास बढ़ाने के साथ ही विकास कार्यों की जमीनी हकीकत जानना व पंचायत, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और पेयजल जैसे मुद्दों पर ग्रामवासियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना।यह पहल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और आत्मनिर्भर गाँव के निर्माण के लिए की गई है। रायबरेली से जीशान आलम की रिपोर्ट

By

Share
Share