उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के चांदपुर थाने के अमौली बरमपुर गाँव में गुरूवार की शाम गेस्ट हाउस कर्मचारी का सन्दिग्ध अवस्था मे फांसी के फन्दे पर शव लटका मिलाने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही मृतक के परिजनों ने गेस्ट हाउस मालिक वेटर ठेकेदार सहित चार लोगो पर मारने पीटने का आरोप लगाते हुये बताया कि इन्ही लोगो द्वारा उसकी हत्या कर शव फांसी पर लटकाया गया है। बताते चले कि चांदपुर थाना क्षेत्र के केवटरा भरसा गांव निवासी 15 वर्षीय किशोर रामायण अमौली कस्बा स्थित गेस्ट हाउस में काम करता था। जिसका शव गुरूवार की शाम फांसी के फन्दे पर लटका मिला। सूचना परी पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्यम के लिए भेज दिया। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृत के जीजा ने बताया कि गेस्ट हाउस मालिक सर्वेश अग्निहोत्री निवासी गुजैनी कानपुर वेटर ठेकेदार व गेस्ट हाउस के दो कर्मचारी पर मारने पीटने व मोबाइल चोरी का आरोप लगाने की घटना को अंजाम दिया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!