उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ऐरायाँ विकास खंड के नयापुरवा मजरे मोहम्मदपुर गौंती में उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक एवं मैजिक ऑफ फोक फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में वित्तीय साक्षरता कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप का उद्देश्य ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं, सरकारी योजनाओं और वित्तीय सुरक्षा के प्रति जागरूक करना रहा। कैंप के दौरान बैंक मैनेजर अभिषेक कुमार ने जादू के माध्यम से रोचक शैली में लोगों को जागरूक किया। उन्होंने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना सहित अन्य बैंकिंग योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी और बताया कि किस प्रकार आम लोग इन योजनाओं का लाभ उठाकर अपने भविष्य को सुरक्षित बना सकते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित समाजसेवी सुनील कुमार गौतम ने ग्रामीणों को सामाजिक और वित्तीय साक्षरता के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज के समय में शिक्षा और जागरूकता ही विकास की सबसे बड़ी कुंजी है। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को पेन और पेंसिल वितरित कर उन्हें साक्षर बनने और पढ़ाई के प्रति प्रेरित किया। कैंप में पप्पू पटेल, संजय पटेल, मोहनलाल पटेल, मानसिंह पटेल सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने कैंप को उपयोगी बताते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से उन्हें बैंकिंग सुविधाओं और सरकारी योजनाओं की सही जानकारी मिलती है, जिससे वे अपने जीवन को बेहतर ढंग से संचालित कर सकते हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक ने लगाया वित्तीय साक्षरता कैंप, जादू के माध्यम से ग्रामीणों को किया जागरूक
