G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के पुरानी कटरी गाँव में शुक्रवार की दोपहर किशोरी ने घर के अन्दर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार पुरानी कटरी गांव निवासी संतोष कुमार निषाद की 16 वर्षीय पुत्री शिवानी निषाद ने शुक्रवार की दोपहर घर के अन्दर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद के मृतिका के परिजनों में कोहराम मच गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share