उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले की ख़ागा कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर भोगलपुर गाँव के समीप अज्ञात चार पहिया वाहन बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक पर सवार बालक सहित चार लोग घायल हो गये। घायल अवस्था में सभी को इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुँचाया गया, जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार खाश मऊ गाँव निवासी राम औतार तिवारी का 20 वर्षीय पुत्र सुनील तिवारी व स्व. रामेंद्र की 50 वर्षीय पत्नी सुदेवी और सुरेश की 35 वर्षीय पत्नी मंजू देवी उसका 5 वर्षीय पुत्र बादल सभी एक ही बाइक पर सवार थे।

जब बाइक कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर भोगलपुर गाँव के समीप पहुंची तभी चार पहिया वाहन बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक पर सवार बालक सहित चार लोग घायल हो गये। घायल अवस्था में सभी को इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुँचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एल एस एम्बुलेन्स UP 32 EG 6238 के ईएमटी भपेंद्र व पायलेट उमेश कुमार के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर घायलो का इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

