Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के ईटगांव में मंदिर के समीप स्थित स्कूल में महत्मा ने संदिग्ध अवस्था मे फांसी के फन्दे पर लटका शव पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर बरामद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताते चले कि ईटगांव में स्थित शक्ति बाबा मंदिर में लगभग कई वर्षो से 70 वर्षीय वृद्ध महत्मा पूजा पाठ करते थे। हालाकि गांव वालों को ना ही आज तक उनका नाम पता चल पाया और कहां के रहने वाले है इसकी जानकारी किसी को नहीं थी। गांव वाले सिर्फ उनको महत्मा के ही रूप मे ही जानते थे। आज सुबह मंदिर के बगल में स्थित गुलजारा देवी मेमोरियल इण्टर कालेज में पंखे से उनका शव लटका मिला। उधर ग्रामीणों ने इसकी सूचना क्षेत्रीय पुलिस को दे दी। मौके में पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By