उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले की खागा विधानसभा के त्रिलोचनपुर गाँव से तमाम ग्रामीण क्षेत्र होते हुए खागा नगर पंचायत तक लगभग सोलह किलो मीटर कांग्रेस पार्टी ने ग्रामीण मजदूरों को साथ लेकर पद यात्रा किया। पदयात्रा में महिलाओं के संग भारी तादाद में मौजूद ग्रामीण सरकार विरोधी एवं मनरेगा बचाओ के नारे लगाते हुए नगर पंचायत में लगी गांधी प्रतिमा में माल्यार्पण कर यात्रा की समाप्ति की। पैदल यात्रा का नेतृत्व प्रदेश से नियुक्त प्रभारी कनिष्क पांडेय, जिला अध्यक्ष महेश द्विवेदी, शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा, ने किया। इसके पहले त्रिलोचन पुर गांव में आयोजित सभा में जिला अध्यक्ष महेश द्विवेदी ने भाजपा सरकार की सभी जन विरोधी नीतियों की खुल कर आलोचना की उन्होंने कहा कि अब मोदी जी को भारत की जनता पूर्ण रूप से पहचान चुकी है एवं उन्हें नकार चुकी है। शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा ने भी कहा कि जिस प्रकार जनता को गुमराह कर मोदी जी ने उनके साथ विश्वासघात किया है देश कभी भूल नहीं सकता उन्होंने आगे कहा कि मोदी जी भारत के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिन्हें अब जनता घृणा की दृष्टि से देख रही है एवं उन्हें कुर्सी से उतारने को व्याकुल है। पैदल यात्रा में मुख्यरूप से महिला नेता माधुरी रावत, हेमलता पटेल,वरिष्ठ नेता राजेंद्र शुक्ला, कलीम उल्ला सिद्दीकी, रंजीत मौर्य, देवी प्रकाश दुबे, आरिफ खान, आदित्य श्रीवास्तव, सैयद सहाब अली, राम नरेश महराज, चौधरी मोइन राइन, नवनीत तिवारी, निजामुद्दीन, डॉ अब्दुल हमीद, नसीम अंसारी आदि सैकड़ों कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!