उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिला पोषण समिति की मासिक समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। उन्होंने कार्यक्रम विभाग से संचालित कार्यों एवं गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा कर संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गर्भवती, धात्री, बच्चो को पोषण का वितरण ससमय एफआरएस के माध्यम से कराना सुनिश्चित कराया जाय। जिन ब्लाकों में 70 प्रतिशत से कम पोषाहार का वितरण हुआ है, तेलियानी, विजयीपुर, असोथर सीडीपीओ से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए। आंगनबाड़ी केन्द्रों को ऑपरेशन कायाकल्प के तहत सभी संकेतांको से संतृप्त किया जाय। जिन आंगनबाड़ी केन्द्र में रेन वाटर, बाला पेंटिंग का कार्य पूरा हो गया है कि मय फोटो सहित रिपोर्ट से अवगत कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो आंगनबाड़ी केन्द्र के निर्माण का का कार्य पूरा हो गया और हस्तांतरण हो गया है के संचालन की मय फोटो सहित रिपोर्ट देने के निर्देश डीपीओ कार्यक्रम को दिए।

उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों/सहायिकाओं से संबंधित प्रोत्साहन राशि की फीडिंग पीएमएफएस पोर्टल पर सासमय फीड कराए। उन्होंने कहा कि नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का प्रशिक्षण शेष रह गया है, का जल्द से जल्द प्रशिक्षण कराना सुनिश्चित करे। उन्होंने सभी सीडीपीओ को निर्देशित किया कि समय–समय पर आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण करते रहे। उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केन्द्रों का निर्माण कार्य चरणबद्ध तरीके से गुणवत्तापूर्ण ढंग से जल्द से जल्द कराना सुनिश्चित करे। कुपोषित/अतिकुपोषित बच्चो का चिन्हांकन करते हुए बच्चों को समय से पोषाहार व अन्य सुविधाएं मुहैया कराए और निगरानी बनाए रखें। उन्होंने जीवन के प्रथम एक हजार दिवस कार्यक्रम के दूसरे चरण में किए जा रहे क्रियाकलापों की समीक्षा कर संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर परियोजना निदेशक डीआरडीए, जिला विकास अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, डीसी मनरेगा, बेसिक शिक्षा अधिकारी, समस्त खंड विकास अधिकारी, सीडीपीओ सहित संबंधित उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!