उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले राष्ट्रीय कंप्यूटर शिक्षा मिशन, सिविल लाइंस (महिला डिग्री कॉलेज के पास) में ओ लेवल कंप्यूटर कोर्स की प्रयोगात्मक परीक्षाएं कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नकल विहीन संपन्न हुईं। यह परीक्षाएं 9 फरवरी से 14 फरवरी तक कुल छह दिनों तक आयोजित की गईं, जिनमें 2243 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। राष्ट्रीय कंप्यूटर शिक्षा मिशन के प्रबंधक निदेशक सुभाष चंद्र साहू ने बताया कि परीक्षा के लिए केंद्र पर 100-100 कंप्यूटरों की दो ऑनलाइन हाईटेक लैब तैयार की गई थीं। परीक्षार्थियों के लिए बैठने की समुचित व्यवस्था के साथ पेयजल और पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। परीक्षा अवधि के दौरान पुलिस प्रशासन का भी पूरा सहयोग रहा। परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों को पहचान पत्र और प्रवेश पत्र के सत्यापन के बाद ही प्रवेश दिया गया। परीक्षाएं प्रतिदिन छह बैचों में संपन्न कराई गईं। प्रथम बैच की परीक्षा प्रातः 9 से 10 बजे तक, द्वितीय 10 से 11 बजे तक, तृतीय 11 से 12 बजे तक, चौथा 12 से 1 बजे तक, पांचवां 2 से 3 बजे तक तथा छठवां बैच 3 से 4 बजे तक प्रवेक्षकों की निगरानी में आयोजित किया गया। जनपद के सभी परीक्षार्थियों ने अपने ही जनपद में परीक्षा दी, जिससे उन्हें काफी सुविधा हुई। पहले बाहर जनपद में परीक्षा होने के कारण भौगोलिक परिस्थितियों की वजह से कई परीक्षार्थी परीक्षा से वंचित रह जाते थे। बताया गया कि राष्ट्रीय कंप्यूटर शिक्षा मिशन वर्ष 2001 से संचालित है और पिछले 25 वर्षों से कंप्यूटर शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रहा है। सभी परीक्षाएं भारत सरकार के संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय से संबद्ध नीलिट के दिशा-निर्देशों के अनुसार संपन्न कराई गईं। परीक्षा नियंत्रण अधिकारी अरविंद कुमार श्रीवास्तव, सहायक अधिकारी सहमुल्ला अंसारी एवं ब्रांच मैनेजर बृजेश प्रजापति की देखरेख में परीक्षाएं हुईं। आंतरिक परीक्षक के रूप में आमिर हसन और अभिषेक साहू मौजूद रहे। निरीक्षक मोहम्मद इकराम, सोनम प्रजापति, अंजना तथा लैब टेक्नीशियन अभय कश्यप ने भी परीक्षा संचालन में सहयोग किया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

