उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में अखिल भारत हिंदू महासभा व हनुमान मंदिर सेवा ट्रस्ट की एक आवश्यक बैठक कैंप कार्यालय आईटीआई रोड में जिला अध्यक्ष शशिकांत मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में 13 और 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाले 22वें वार्षिक विशाल धनुष यज्ञ एवं दो दिवसीय रामलीला आयोजन को लेकर चर्चा की गई और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक को संबोधित करते हुए महासभा के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं हनुमान मंदिर सेवा ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी मनोज त्रिवेदी ने कहा कि जनपद की ऐतिहासिक रामलीला को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता तन-मन-धन से जुटकर प्रचार-प्रसार करें, ताकि कार्यक्रम भव्य रूप से संपन्न हो सके। उन्होंने बताया कि श्रीराम की भूमिका में राम दत्त (बांदा अतर्रा), लक्ष्मण की भूमिका में आनंद अवस्थी (कानपुर), परशुराम की भूमिका में राम बाबू द्विवेदी उर्फ मयंक (बिल्हौर, कानपुर) तथा व्यास पीठ पर विनय तिवारी (कानपुर) और सुशील सिंह (चित्रकूट) प्रस्तुति देंगे। वाचक के रूप में कमलाकांत त्रिपाठी और दीनदयाल (कानपुर) शामिल होंगे। कार्यक्रम के अनुसार 13 मार्च को गणेश वंदना, श्रीराम-हनुमान मिलन, श्रीराम-सुग्रीव मित्रता, बाली वध, सीता खोज और लंका दहन का मंचन होगा। वहीं 14 मार्च को वरिष्ठ रामलीला कलाकारों और समाजसेवियों का सम्मान, संध्या वंदन, जनक दरबार, सीता विलाप, श्रीराम-जानकी विवाह, परशुराम-लक्ष्मण संवाद तथा राम विलाप का आयोजन किया जाएगा। बैठक में रामगोपाल शुक्ला, स्वामी राम आसरे आर्य, जिला प्रभारी गजेंद्र मौर्य, करण सिंह पटेल, ब्रहेश उर्फ गोरे तिवारी, शिवाकांत तिवारी, संतोष नेता, मूलचंद गुप्ता, दीपक यादव, प्रांजुल मणि, संगीता गुप्ता, नीलम यादव, सुधा सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!