G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में सोमवार को अनूप कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कार्यालय में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याएं पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं। जन सुनवाई के दौरान भूमि विवाद, मारपीट, घरेलू विवाद, साइबर अपराध, महिला उत्पीड़न, धोखाधड़ी, गुमशुदगी सहित कई प्रकार की शिकायतें प्राप्त हुईं। पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुना और संबंधित थाना प्रभारियों एवं अधिकारियों को प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है और किसी भी फरियादी को अनावश्यक रूप से भटकाया नहीं जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए त्वरित कार्रवाई की जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य आमजन और पुलिस के बीच विश्वास को मजबूत करना है, ताकि लोग बिना भय के अपनी समस्याएं साझा कर सकें। पुलिस प्रशासन जनता की सेवा के लिए हमेशा तत्पर है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जन सुनवाई के दौरान पुलिस कार्यालय में शांति व्यवस्था बनाए रखी गई और फरियादियों को क्रमवार बुलाकर उनकी बात सुनी गई। पुलिस अधिकारियों की सक्रियता से फरियादियों में संतोष देखने को मिला और लोगों ने पुलिस अधीक्षक द्वारा की गई पहल की सराहना की।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share