उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले का निवासी भंडारे का खाना बनाकर गांव वापस लौट रहे वृद्ध की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक के पुत्र ने साथ में गए सगे भाईयों पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार खागा कोतवाली क्षेत्र के अजनई गांव निवासी स्व0 साबित अली का 65 वर्षीय पुत्र सगीर अली तेरह फरवरी को गांव के ही धर्मेन्द्र सिंह, उसका भाई धनंजय पुत्रगण नोखेलाल चित्रकूट महाशिवरात्रि के पर्व पर भण्डारा बनाने के लिए गए थे। शाम को वापस आते समय अचानक कमासिन जनपद बांदा के समीप सड़क हादसे में सगीर अली गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे दोनों भाई उपचार के लिए सदर अस्पताल लाए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के पुत्र मो0 सलीम ने बताया कि तेरह फरवरी को धर्मेन्द्र व उसका भाई धनंजय पिता को ले गए थे। महाशिवरात्रि के पर्व पर भण्डारे के बाद वापस ला रहे थे। तभी बीच में ही भाईयों ने उसके पिता की हत्या कर दी। हालांकि पुलिस का कहना है कि सड़क हादसे में मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण ज्ञात हो सकेगा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!