उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के आज़ाद नगर बहुआ कस्बे में आज शाम दवा बनाते समय गैस सिलेण्डर फट जाने से आयुर्वेदिक डॉक्टर सहित पाँच लोग गम्भीर रूप से झुलस गए। सभी को इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुँचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी की हालत गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के आज़ाद नगर बहुआ कस्बा निवासी इशहाक का 50 वर्षीय पुत्र डॉक्टर जमील अहमद गैस चूल्हे पर आयुर्वेद की दवा बना रहे थे। तभी अचानक गैस सिलेण्डर फट जाने से घर में आग लग गई। जिससे मौके पर मौजूद उसका 25 वर्षीय पुत्र अकील अहमद, 14 वर्षीय उजैफा, 13 वर्षीय अबु सहेमा, 10 वर्षीय बुसरा सभी गम्भीर रूप से झुलस गए। विस्फोट की आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए। कमरे में सभी आग की लपटों में घिर चुके थे हादशे की जानकारी स्थानीय पुलिस को हुई तो तुरन्त घटना स्थल पर पहुंचकर सभी को इलाज के लिए बहुआ सीएचसी पहुंचवाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीर रूप से झुलसे अकील अहमद, उजैफा, अबु सहेमा व बुसरा को कानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर डॉक्टर जमील अहमद को जिला अस्पताल भेज दिया। वही जिला अस्पताल पहुँचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने हालत गम्भीर देखते हुए उसे भी कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!