उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के चलते जनपद 112 डायल को 7 नए चार पहिया स्कॉर्पियो वाहन मिले। नए चार पहिया स्कॉर्पियो वाहनो को पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक महेन्द्र पाल सिंह, क्षेत्राधिकारी लाइन गौरव शर्मा , प्रभारी यूपी-112 राम केवल पटेल सहित यूपी-112 से जुड़े अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर यूपी-112 आपात कालीन सेवा के संचालन हेतु रवाना किया गया ।

इन चार पहिया वाहनों को विशेष रूप से शहरी एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तैनात किया जाएगा, जिससे आपात स्थितियों में रिस्पॉन्स टाइम को और कम किया जा सके , इन नए चार पहिया वाहनों के संचालन से यूपी-112 की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी तथा जनमानस को समयबद्ध, त्वरित एवं प्रभावी पुलिस सहायता सुनिश्चित हो सकेगी। यह पहल अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं आमजन में सुरक्षा की भावना को और मजबूत करेगी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को वाहनों के बेहतर रखरखाव एवं प्रभावी उपयोग के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!