उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना, प्रशिक्षु आईएएस नौशीन ने तहसील खागा अंतर्गत विकास खंड विजयीपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र विजयीपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कोल्ड चेन कक्ष, डाट्स सेन्टर, ओपीडी कक्ष, स्टोर रूम, प्रसव कक्ष आदि का स्थलीय जायजा लिया। उन्होंने कोल्ड चेन कक्ष में वैक्सीन की स्थिति को देखा और वैक्सीन वितरण रजिस्टर में पूरी रिपोर्ट अंकित नहीं पाए जाने पर कोल्ड चेन हैंडलर का वेतन रोकने के निर्देश संबंधित को दिए एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी को वैक्सीन से संबंधित ऑडिट कर जो भी दवाएं/सामान उपलब्ध है , किस उद्देश्य से आया है, कब आया है, का निरीक्षण कर रिपोर्ट से अवगत कराए। जिला क्षय रोग अधिकारी को निर्देशित किया कि टीबी के सैंपल के जांच के बाद पॉजिटिव पाए गए मरीजों की कैसे निगरानी की जाती है, कि विस्तृत रिपोर्ट से अवगत कराए। उन्होंने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी विजयीपुर को निर्देशित किया कि स्वास्थ्य केन्द्र में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाय और पत्रावलियों का रख रखाव सही तरीके से कराए एवं परिसर में नवनिर्मित कक्ष को नियमानुसार कार्यवाई करते हुए हैंडओवर की कार्यवाही भी पूरी कराए। उन्होंने स्टॉक रजिस्टर, दवाईयों की वैधता की जांच जो ठीक पाई गई। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केन्द्र में आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराए। मरीजों को बाहर की दवाइयां न लिखी जाय। उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्र में दी जाने वाले स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा की। जिसमें पाया गया है 01 अप्रैल 2025 से अभी तक 1193 प्रसव हुए है, जिसमें प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत किए गए भुगतान की जानकारी की और कहा कि जिन लाभार्थियों के भुगतान के प्रकरण लंबित है, का जल्द से जल्द भुगतान कराए। साथ ही आयुष्मान भारत के तहत गोल्डन कार्ड बनवाने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए।

उन्होंने उप जिलाधिकारी खागा को निर्देशित किया कि स्वास्थ्य केन्द्र के आसपास मेडिकल स्टोर यदि सरकारी भूमि, फुटपाथ की भूमि में खुले है, को हटवाया जाय। तत्पश्चात उन्होंने तहसील खागा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसआईआर (विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम) कक्ष की अद्यतन स्थिति को जाना, तहसील में तैनात कर्मचारियों, आवासों, राजस्व संग्रह, आवेदनों के निस्तारण आदि की स्थिति को जाना। उन्होंने उप जिलाधिकारी खागा को निर्देशित किया कि लंबित वादों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर कराए साथ ही लक्ष्य के अनुरूप राजस्व वसूली की जाय। आईजीआरएस व अन्य माध्यमों से प्राप्त आवेदनों का ससमय संवेदनशीलता के साथ निस्तारण कराया जाय। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी खागा, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी विजयीपुर, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी विजयीपुर सहित संबंधित उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

