उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के टीकर गांव के समीप तेज रफ्तार दो मोटर साइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर होने पर दोनों को रेफर किया गया। जहाँ डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया तो पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी में रखवा दिया है। जानकारी के अनुसार, अपाचे बाइक (यूपी 71 एवाई 9043) सवार पंकज पासवान (20) पुत्र स्व. राधेलाल पासवान निवासी हरनवा थाना असोथर, रिश्तेदारी से लौट रहा था। मेडी का पुरवा और टीकर के बीच सेंट वीएन इंग्लिश मीडियम स्कूल के पास सामने से आ रही हीरो स्प्लेंडर (यूपी 71 बीके 7210) से उसकी भिड़ंत हो गई। हीरो स्प्लेंडर सवार कल्लू पासवान (24) पुत्र चैतू निवासी सातों धरमपुर मजरे सूबेदार का पुरवा थाना असोथर, सुबह असोथर बाजार से घर लौट रहा था। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलो को।इलाज के लिए सरांय खालिस स्वास्थ केंद्र पहुँचाया गया। जहाँ डॉक्टर सरकारी एम्बुलेन्स जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुँचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने कल्लु को मृत घोषित कर दिया। कल्लू तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके छोटे भाई सनी (18) और सचिन (13) हैं। उसकी शादी नहीं हुई थी। मां भिखनी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। कल्लू की दो बहनें भी हैं। गुड़िया (28) और गायत्री देवी। बड़ी बहन गुड़िया की शादी वर्ष 2018 में घूरी थाना थरियांव में हुई थी। पिता मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं तथा करीब एक बीघा खेत है। वहीं दूसरे घायल पंकज पासवान का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। वह दो भाइयों में छोटा था। बड़ा भाई मुकेश पूना में निजी कंपनी में मजदूरी करता है और सूचना मिलने पर घर के लिए रवाना हो चुका है। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त बाइकों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। असोथर थाना प्रभारी धीरेन्द्र ठाकुर ने बताया कि दोनों बाइकों को कब्जे में ले लिया गया है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्यवाई की जा रही है मामले की जांच की जा रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

