उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में ईंट भट्ठे में मजदूरी कर रहे माता-पिता से मिलने आए एक युवक ने संदिग्ध अवस्था में आम के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के अंतर्गत जोनिंहा कस्बे के पास स्थित एक ईंट भट्ठे के समीप बीती रात लकी (20 वर्ष) पुत्र ननका, निवासी ग्राम डीघ ने आम के पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। मंगलवार सुबह जब स्थानीय लोगों ने युवक के शव को पेड़ से लटका देखा तो अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बताया जाता है कि मृतक युवक के माता-पिता ईंट भट्ठे में मजदूरी करते हैं और लकी एक दिन पहले ही उनसे मिलने आया था। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतरवाया और आवश्यक कार्यवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। युवक ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसका अभी तक स्पष्ट कारण सामने नहीं पता चल सका है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!