उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में संदिग्ध अवस्था में एक अधेड़ का शव खेत में पड़ा मिला। लोगों ने देखा तो हड़कंप मच गया मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बसंती खेड़ा गांव के समीप भवानीपुर के निकट रविवार की सुबह लगभग 8:00 बजे संदिग्ध अवस्था में एक अधेड़ का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंचीं पुलिस ने शव के शिनाख्त कराई तो वह कोतवाली क्षेत्र के बसंती खेडा गाँव निवासी स्वर्गीय रामचरण प्रजापति के 50 वर्षीय पुत्र विमल प्रजापति उर्फ बडकू प्रजापति के रुप मे हुई। मौके पर भारी भीड़ जमा ही गई वही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए उनका रो रो कर हाल बेहाल होता रहा। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जाँच पड़ताल कर रही है। वहीं मृतक के परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार विमल उर्फ बड़कू एक दिन पहले शाम को घर से निकला था। इसके बाद रात में घर वापस नहीं पहुंचा सुबह उसका शव संदिग्ध अवस्था में खेत में पड़ा मिला। परिजन शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने नहीं दे रहे थे । उचित कानूनी कार्यवाई के आश्वासन के बाद काफी देर बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

