G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जहानाबाद थाने की पुलिस द्वारा ठगी करने वाले अन्तर्जनपदीय गिरोह के एक शातिर सदस्य को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से ठगी के 52,500/- रुपये व एक कीपैड मोबाइल बरामद किया। वादी रंजीत सिहं पुत्र स्था करतार सिहं निवासी मोहल्ला 19/3 लेवर कालोनी गोविन्द नगर थाना गोविन्द नगर जनपद कानपुर नगर द्वारा दी गई तहरीरी सूचना 08.04.2026 को आरोपीगण जीत सिहं पुत्र ओम प्रकाश निवासी ग्राम कछवाइनपुर थाना घाटमपुर जनपद कानपुर नगर व 05 अन्य अज्ञात व्यक्ति द्वारा बादी के साथ धोखाधड़ी करके 5,00,000/- रुपये (पांच लाख रुपये) लेने के सम्बन्ध में थाना जहानाबाद पर मु0अ0सं0-45/2026 धारा 318(4) बीएनएस बनाम जीत सिंह पुत्र ओमप्रकाश निवासी ग्राम कछवाहनपुर थाना पाटमपुर जनपद कानपुर नगर व 05 अन्य अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध पंजीकृत किया गया था। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाये रखने हेतु चलाये जा रहे अभियान में एवं अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में पुलिस उपाधीक्षक बिन्दकी के नेतृत्व में पंजीकृत अभियोग असो)-45/26 धारा 318(4) बीएनएस की विवेचनात्मक कार्यवाई एवं मुखबिर की सूचना पर जहानाबाद पुलिस द्वारा अब्दुलहेपुर मोड़ तिराहे के पास से खड़े व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम वेदपाल सिंह पुत्र बाबू सिंह नि० ग्राम कछवाहनपुर थाना घाटमपुर जनपद कानपुर नगर बताया। जिसके कब्जे से थाना जहानाबाद पर दिनांक 08.04.2026 को पंजीकृत मु0अ0सं0-45/26 धारा 318(4) बीएनएम से सम्बन्धित माल 52,500/- रूपये नगद (500-500 के 105 नोट) व एक की पैड मोबाइल फोन लावा कम्पनी बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर थाना पर पंजीकृत उपरोक्त मुकदमा में धारा 319(2)/61(2)/ 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी। तथा कानपुर नगर जनपद के घाटमपुर थानां क्षेत्र के कछवाहनपुर गाँव निवासी आरोपी बाबू सिंह के 48 वर्षीय पुत्र वेदपाल सिंह व औरया जनपद के थानां अयाना क्षेत्र के तातारपुर गाँव निवासी स्व० बिहारी सिंह के 55 वर्षीय पुत्र गजेन्द्र सिंह सेंगर व कानपुर नगर के सजेती थाना क्षेत्र के कोहरा गाँव हाल मुकाम प्राम कोर्राकनक थाना ललौली निवासी शिरोमन सिंह के 48 वर्षीय पुत्र सबल सिंह उर्फ भटल्ला का नाम प्रकाश में लाया गया। गिरफ्तार आरोपी वेदपाल को न्यायालय भेजा गया। शेष आरोपी जीत सिंह, गजेन्द्र सिंह सेंगर व सबल सिंह उर्फ भटल्ला की गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित कर गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी वेदपाल सिंह द्वारा बताया गया की।अखबार में खबर निकली व सुना था कि कस्बा बहानाबाद में खुदाई के दौरान चाँदी के सिक्के निकाले हुए है। उभी सिलसिले में रेकी करने के लिये आया था रेकी करने के बाद कस्बा जहानाबाद में कुछ चाँदी के सिक्के खरीदना था और इस बार चाँदी के सिक्के दिखाकर दोबारा घटना को अन्जाम देने की प्लानिंग थी। हम लोग अपने साथियों के साथ मिलकर एक गिरोह बनाकर स्वंय तथा गैंग के सदस्यो सम्बन्धियों के आर्थिक, भौतिक सुखव लाभ प्राप्म करने के लिये संगठित होकर ठगी जैसे अपराध करते हैं। प्रायः गैंग में से कोई एक या गैंग के अन्य सक्रिय सदस्य किसी भोले भाले व्यक्ति को टारगेट करते हैं तथा आरोपियों द्वारा भोले भाले लोगो को कुछ सोने के पुराने सिक्के दिखाकर बताया जाता है कि खुदाई के दौरान बहुत सारे सोने के सिक्के मिले का लालच देकर 2-4 वास्तविक सोने के सिक्के व कुछ तांबे के सिक्को पर सोने का पानी लगाकर दिखाया जाता है। अभियुक्त जीत सिहं द्वारा वार्ता करके कहानी गढ़कर अपनी बातों में फंसाकर दिनांक समय व स्थान तय किया जाता है तथा पहले से ही उस स्थान की रेकी कर ली जाती है भ्रमित किए गए वादी को पैसों के साथ पूर्व निश्चित स्थान पर बुलाया जाता है। आरोपी द्वारा बादी को बातबीत में उलझाकर सुनियोजित प्लान बनाकर रखा जाता है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share