G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में टीचर्स सेल्फ केयर टीम (TSCT) उत्तर प्रदेश के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेकानंद जी के कानपुर दौरे के दौरान जनपदीय टीम फतेहपुर द्वारा औंग स्थित महेश पेड़ा प्रतिष्ठान में उनका भव्य स्वागत व अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से स्वागत कर संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में जिला संयोजक धर्मेंद्र साहू, मंडल संयोजक प्रकाश शंकर मोदनवाल, जिला प्रवक्ता विपिन श्रीवास्तव, जिला सह-संयोजक फराज़ उज जफर, जिला सह-संयोजिका अर्चना चौरसिया, जिला आईटी सेल प्रभारी विपिन वाजपेई, जिला मीडिया प्रभारी संदीप यादव, भास्कर द्विवेदी, तेलियानी ब्लॉक प्रवक्ता मोहम्मद फारूक, ब्लॉक सह-संयोजक विजय सिंह, मलवा प्रभारी प्रज्ञात सिंह परिहार, अमौली ब्लॉक संयोजक राजेश उत्तम सहित अन्य सक्रिय सदस्य मौजूद रहे। इस दौरान संगठन की गतिविधियों एवं भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा की गई।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share