उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के मेडी का पुरवा गांव के समीप मंगलवार को तेज रफ्तार ओवर लोड मोरंग लोड ट्रैक्टर की टक्कर से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। मृतिका की पहचान 63 वर्षीय राजरानी पत्नी देवी शंकर निवासी मेडी का पुरवा, थाना असोथर के रूप में की गई है। घटना इतनी खतरनाक थी कि देखने वालों के रूह काँप गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर तेज गति और लापरवाही से चलाता हुआ जा रहा था। तभी अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पहले सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकराया और फिर वहां से गुजर रहीं राजरानी को जोरदार टक्कर मार किया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनका पैर टूट गया और एक हाथ ट्रैक्टर के नीचे आने से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल राजरानी को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने प्रयागराज रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में ओवरलोड वाहनों और तेज रफ्तार पर अंकुश नहीं लगने से आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। इस मामले में असोथर थाना प्रभारी रमाशंकर सरोज ने बताया कि ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लेकर जांच की जा रहीं हैं। पीड़ित परिवार के ओर से जैसे ही तहरीर मिलेगी तभी मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाई की जाएगी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

