उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की जहानाबाद थाना पुलिस के साथ गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने वाले आरोपी वांछित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है। ज्ञातव्य हो कि जहानाबाद थाना क्षेत्र के गाँव कृपालपुर विंदा निवासी निर्मला देवी ने 112 नम्बर में जहानाबाद पीआरवी पुलिस को मोबाइल पर फोन किया था कि 4 मई को शाम 7,23 बजे ग्राम कृपालपुर विंदा रोड पर मुनीष निवासी कुरौली थाना जाफरगंज द्वारा झगड़ा किया जा रहा है तथा जान का खतरा है। कालर सूचना पर कास्टेबल अफजल व एचजी मलखान मौके पर पहुंचे तो देखा कि मुनीष पुत्र प्रहलाद निवासी कुरौली निर्मला देवी के साथ गाली गलौज करने व जान से मारने की धमकी दे रहा था। जिसे पुलिस जन द्वारा समझाने का प्रयास किया गया तो उल्टे मनीष द्वारा पुलिस जन के साथ गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देते हुए लिपट गया तथा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने पर उसके विरुद्ध सम्बंधित पुलिस ने मुकदमा दर्ज कराया गया था। जिसे उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार यादव हमराही कास्टेबल विपिन कुमार के साथ गश्त के दौरान मंगलवार को ग्राम कृपालपुर विंदा से मनीष कुमार उर्फ मुनेश कुमार को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही कर न्यायालय भेजा है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

