Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र पौली में निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। एक किशीरी को अचानक बिजली का करंट लग गया और वह गंभीर रूप से झुलस गई। बताया जा रहा है कि गांव के निवासी मुस्ताक अली के घर पर निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान छत पर लोहे के टीन पड़ी हुई थी, उसी के ऊपर से घर की बिजली के केबल गयी हुई है वहीं अचानक पाइप में करंट उतर आया। वहीं मौजूद मुस्तक अली की 13 वर्षीय पुत्री असिफा बानो ने अनजाने में लोहे के पाइप को छू लिया था। जिससे उसे तेज करंट लग गया और वह मौके पर ही गंभीर रूप से झुलसकर गिर पड़ी। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इस घटना की जानकारी जैसे बिजली विभाग के लाला मिर्ज़ा को मिली, तुरंत सप्लाई बंद करवा कर तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए घायल युवती को एंबुलेंस की मदद से हरदो अस्पताल भेजा, जहां उसका इलाज जारी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By