उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड़ लक्ष्मी टॉकिज के समीप वस्त्र उद्योग में अग्रणी रेमंड लिमिटेड ने अपने नए एक्सक्लूसिव ‘द रेमंड शॉप’ का शुभारंभ किया। स्टोर का उद्घाटन भाजपा जिला अध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव, सदर चेयरमैन राजकुमार मौर्य ने किया। करीब 2500 वर्ग फीट में फैला यह स्टोर ग्राहकों को खरीदारी का अनोखा अनुभव देगा। स्टोर के संचालक शिशिर पटेल ने बताया कि अब जनपद के लोगों को ब्रांडेड कपड़ों के लिए जिले से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। यहां रेमंड की संपूर्ण रेंज के साथ सूटिंग, शर्टिंग और रेडीमेड में पार्क एवेन्यू, पारक्स और कलरप्लस जैसे प्रसिद्ध ब्रांड उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने बताया कि ग्राहकों की सुविधा के लिए स्टोर में कस्टम टेलरिंग की सुविधा भी दी गई है, जिससे लोग अपनी पसंद की फिटिंग में कपड़े सिलवा सकेंगे।उद्घाटन अवसर पर जंग बहादुर वर्मा, ध्रुव नारायण रस्तोगी, हरिओम रस्तोगी, मोनू रस्तोगी, हेमंत पटेल, अंकुर पटेल, धनंजय चौधरी, मृत्युंजय चौधरी, गौरव दीक्षित, पद्मनाभ शर्मा सहित शहर के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।स्टोर के उद्घाटन पर पहुंचे ग्राहकों ने शोरूम के माहौल और कपड़ों की वैरायटी की जमकर सराहना की।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

