उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने उपकेन्द्र हुसैनगंज में आयोजित वीएचएनडी सत्र (ग्राम स्वास्थ्य पोषण दिवस) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मौके पर 12 बच्चों का टीकाकरण किया जा चुका था, तथा बच्चों का ग्रोथ चार्ट भरा पाया गया और 15 बच्चों का टीकाकरण शेष था। 06 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण शेष था, जिसमें 04 महिलाओं का टीकाकरण तथा एनसी चेकअप हो चुका था। स्वास्थ्य परीक्षण में गर्भवती महिलाओं के बीपी, शुगर, यूरिन आदि की जांच व स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई गई थी। उन्होंने कहा की वीएचएनडी दिवस में आने वाली महिलाओं, बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण संवेदनशीलता के साथ करते हुए सभी अनुमन्य स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराए। साथ ही वीएचएनडी दिवस का सुपरविजन निरंतर करते रहे। उन्होंने कहा कि जो कार्य किए जा रहे है उनकी संबंधित पोर्टल पर फीडिंग ससमय कराए। इस अवसर पर सुपर वाइजर प्रशांत भारती, एएनएम अनुपम चौधरी, आंगनबाड़ी कार्यकत्री मिथलेश कुमारी, आशा माया देवी सहित संबंधित उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

