G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल फाउंडेशन के सहयोग से जन कल्याण महासमिति ने विकास खंड हंसवा के ग्राम औरेइ में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि विभाकर शास्त्री, विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान दीपक द्विवेदी उर्फ बचोले महाराज, विराज शास्त्री एवं कंसल्टेंट निशीत जी ने फीता काटकर किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि यह शिविर पूर्वजों के आशीर्वाद से समाजसेवा के लिए लगाया जा रहा है ताकि बुजुर्गों और माताओं-बहनों को गांव में ही स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। शिविर की खास बातें कुल 615 मरीजों का पंजीकरण हुआ। शुगर, हीमोग्लोबिन, बीपी, आंख, कान, HIV, सिफलिश की जांच की गई। फिजिशियन द्वारा परामर्श के साथ निःशुल्क दवाएं बांटी गईं। नेत्र रोगियों को निःशुल्क चश्मे दिए गए। मोतियाबिंद के मरीजों को जिला अस्पताल रेफर किया गया।कान की समस्या वाले मरीजों को श्रवण यंत्र प्रदान किए गए।संस्था के सचिव बीपी पाण्डेय ने कहा कि सच्ची समाजसेवा स्वास्थ्य सेवा ही है। हमारी संस्था उन बुजुर्गों और महिलाओं तक सेवा पहुंचा रही है जिन्हें अस्पताल ले जाने वाला कोई नहीं है। शिविर संयोजक वरिष्ठ भाजपा नेता धनंजय द्विवेदी, बृजेश द्विवेदी, नीटू मिश्रा समेत ग्रामीणों ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर डॉ राजीव शुक्ला, डॉ हिमांशु, डॉ आदित्य कुमार समेत पूरी मेडिकल टीम मौजूद रही। जानकारी मीडिया प्रभारी अजय सिंह चौहान ने दी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share