उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली पुलिस द्वारा छिनैती करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। जिसमे आरोपी भूरा उर्फ निखिल गुप्ता और आशीष सिंह किश्तों पर खरीदी बाइक की किश्त भरने और नशे के लिए महिलाओं-पुरुषों से छिनैती करते थे। दोनों को 8 मई को अयोध्या कुटी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। आज 9 मई को न्यायालय में पेश किया गया। सैमसंग और वन प्लस मोबाइल, पर्स, 2130 रुपये नकद और स्प्लेंडर बाइक। बाइक के आधार पर धारा 317(2) BNS बढ़ाई गई।नशे की लत और बाइक की किश्त ने बनाया अपराधी जिले में दो छिनैती करने वाले पुलिस के हत्थे चढ़े कोतवाली पुलिस ने सुनसान इलाकों में छिनैती करने वाले दो शातिरों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी निखिल गुप्ता ने किश्तों पर मोटर साइकिल खरीदी थी। किश्त और नशे की जरूरत पूरी करने के लिए दोनों वारदात करते थे। प्रभारी निरीक्षक हेमन्त कुमार मिश्र के नेतृत्व में उ0नि0 वंशीधर राय, गिरीशधर दुबे, संतोष शुक्ला, संदीप कुमार, हे0का0 पवन कुमार व का0 उत्कर्ष सिंह शामिल रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

