उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में जनगणना-2027 के प्रथम चरण की शुरुआत के साथ आज बुधवार को स्व-गणना अभियान शुरू हो गया। जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में खुद स्व-गणना कर स्व-गणना पहचान संख्या (एसई आईडी) जनरेट की और अभियान का शुभारंभ किया।डीएम ने बताया कि स्व-गणना अभियान 7 मई से 21 मई 2026 तक चलेगा। इस दौरान सभी नागरिक घर बैठे मोबाइल या कंप्यूटर से अपनी जानकारी भरकर एसई आईडी प्राप्त कर सकते हैं। इससे जनगणना कर्मी के घर आने पर प्रक्रिया तेज होगी। जिलाधिकारी ने सभी कार्यालयाध्यक्षों को निर्देश दिए कि वे अपने अधीनस्थ कर्मचारियों से तय समय सीमा में स्व-गणना कराएं। साथ ही मीडिया प्रतिनिधियों से भी अपील की कि वे बढ़-चढ़कर इस अभियान में भाग लें और अपने माध्यमों से जन पदवासियों को जागरूक करें, ताकि शत-प्रतिशत लोग स्व-गणना कर सकें। जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मनोज कुमार गुप्ता समेत अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। कलेक्ट्रेट में बुधवार को जनगणना-2027 के पहले चरण का आगाज हुआ। डीएम निधि गुप्ता वत्स ने स्व-गणना कर अपनी एसई आईडी जनरेट की। यह स्व-गणना 7 मई से 21 मई तक चलेगी। डीएम ने सभी कार्यालयाध्यक्षों, कर्मचारियों और मीडिया से अपील की है कि वे इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। उन्होंने कहा कि मीडिया अपने संस्थानों के जरिए लोगों को स्व-गणना के लिए जागरूक करे। इस दौरान डीआईओ मनोज कुमार गुप्ता भी मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

