उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर अम्बापुर गांव के समीप अनियंत्रीत बाइक सवार रोड पर गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे थे तभी परिजन उसको शहर के किसी प्राइवेट अस्पताल इलाज कराने लेकर चले गए। जानकारी के अनुसार थरियांव थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी निर्मल सिंह का 20 वर्षीय पुत्र कुलदीप सिंह बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर अम्बापुर गांव के समीप पहुंची। तभी बाइक अनियंत्रीत होकर रोड पर गिर गई। जिससे बाइक चालक कुलदीप सिंह घायल हो गया स्थानीय ने फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे थे तभी परिजन उसको शहर के किसी प्राइवेट हॉस्पिटल इलाज कराने लेकर चले गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

