उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के धरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर अम्बापुर गांव के समीप शादी समझो से वापस लौटते समय चलती बाइक से गिर कर युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाखा गंभरी गांव निवासी राजू का 28 वर्षीय पुत्र संतोष अपने दोस्त अशोक के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। वहां से वापस लौटते समय जब बाइक थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 के अम्बापुर गांव के समीप पहुंची। तभी चलती बाइक से गिरकर संतोष गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए थरियांव स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने घायल की हालत गम्भीर देखते हुए दुसारी एम्बुलेन्स से कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share