Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ रोड नेशनल हाईवे 2 के ओवर ब्रिज के समीप अज्ञात वाहन बाइक सवार को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक चालक रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने घायल की हालत गम्भीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कानपुर नगर के नरवल थाना क्षेत्र के थरे पाल गांव निवासी स्वर्गीय रामू सविता का 30 वर्षीय पुत्र संदीप सविता बीती रात बाइक पर सवार होकर फतेहपुर जनपद के थरियांव थाना क्षेत्र एक शादी समारोह में शामिल होने आया था। वहाँ से रायबरेली जनपद के डलमऊ अपनी ससुराल गया। आज सुबह डलमऊ से वापस अपने घर लौट रहा था तभी सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ बाईपास नेशनल हाइवे 2 के ओवर ब्रिज के समीप पहुंचा तभी अज्ञात वाहन उसकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक चालक संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया हादसे की जानकारी स्थानीय पुलिस को हुई तो तुरंत सरकारी एंबुलेंस से घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने घायल की हालत गम्भीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी।एम्बुलेन्स से उसको कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By