उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के हन्नावा गांव के समीप अज्ञात स्कूल की बस ई-रिक्शा को टक्कर मारती हुई निकल गई। जिससे रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बेसडी गांव निवासी शिरोमन का 30 वर्षीय पुत्र अनिल कुमार ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। रोज की भांति वही रिक्शा लेकर सवारी के तलाश में निकला था। तभी हन्नावा गांव के समीप अज्ञात स्कूल बस रिक्शे को टक्कर मारती हुई निकल गई। जिससे रिक्शा चालक अनिल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस के ईएमटी अरुण कुमार व पायलेट रघुवीर सिंह ने घायल को इलाज के लिए गाजीपुर सीएचसी पहुंचाया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share