उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में सरकार द्वारा समय से प्रमोशन 2020 नियमावली में संशोधन लोक सेवा आयोग द्वारा वन (1) चिकित्सकों की भर्ती सहित 14 सूत्रीय मांगों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जहानाबाद के चिकित्सकों ने अपने हाथों मे काली पट्टी बांधकर ‌विरोध प्रदर्शन कर ओपीडी सहित अन्य कार्य किये। मंगलवार को सीएचसी जहानाबाद मे उत्तर प्रदेश वन लेवल चिकित्सक संघ के आवाहन पर चिकित्साधीक्षक डा. जे. पी. वर्मा के नेतृत्व मे वन लेवल चिकित्सकों ने प्रमोशन की मांग को लेकर अपने हाथों मे काली पट्टी बांधकर ओपीडी सहित अस्पताल के अन्य कार्य किये । चिकित्साधीक्षक डॉक्टर. जे.पी. वर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश मे करीब नौ हजार वन लेवल चिकित्सक हैं। जिनका 12 वर्षो से प्रमोशन नही किया गया है। जिसके विरोध मे प्रदेश भर के वन लेवल डाक्टर हाथों मे काली पट्टी बांधकर ओपीडी सहित अन्य कार्य किये। उन्होने बताया कि अगर वन लेवल डाक्टरों की पदोन्नति सहित अन्य मांगे नही पूरी की गई तो संगठन के आवाहन पर विरोध प्रदर्शन होगा। इस मौके पर डॉक्टर श्यामसिंह, डॉ. अमरजीत आदि रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share