उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कानुपर नगर के गांव केवटरा थाना साड़ में सोमवार की देर शाम महिला ने घर के अन्दर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। जहानाबाद थाना करीब होने के कारण परिजनों ने पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा है। जानकारी के अनुसार केवटरा गांव निवासी बलराम की 46 वर्षीय पत्नी सरला देवी अपना इलाज कराने जहानाबाद सीएचसी आयी थी। इलाज कराने के बाद अपने घर वापस जाते ही उसने घर के अन्दर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। परिजनों ने जहानाबाद थाना करीब होने के कारण शव को लेकर थाने पहुंचे जहां पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टनर्तम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share