उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हसवा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के अन्तर्गत कार्यरत समस्त आशाओं ने चिकित्सा अधीक्षक डा. अनुपम सिंह को 13 सूत्रीय ज्ञापन आशाओं द्वारा सौंपा गया है। ज्ञापन में मूल रूप से विभिन्न कार्यो के भुगतान को लेकर सरकार को चेतावनी दी गई है कि सारे भुगतान नही किया गया तो 7 अक्टूबर 2026 से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जा रही है। क्योंकि सरकार ने आशाओं से कोविड 19 में योगदान घोषित एक हजार रुपये की धनराशि देना भुल गई।इसी तरह कुष्ठ रोग, टीबी, स्क्रानिग फाइलेरिया, नसबंदी, संचारी, आभा आई डी, आयुष्मान कार्ड, सी बैंक सहित अनेकों कार्यों के प्रोत्साहित धनराशि अटका हुआ है। आभा आई डी के सृजन में 1 जनवरी 2023 से योगदान और उसी के अनुसार ही भुगतान का आदेश भी जारी किया गया। किन्तु अब भुगतान के समय 2023 के बजाय मात्र 2024 का अधूरा भुगतान किया गया। वही जेएसवाई और नसबंदी का भुगतान लंबे समय नहीं मिल रहा है। समस्त मदों को हटा कर एकमुश्त धनराशि दी जाए। – 1-प्रत्येक आशा को 26 हजार मानदेय दिया जाए। 2- प्रत्येक उपकेंद्र पर एएनएम के साथ हाज़िरी लगवाया जाए। 3- यदि आउटसोसिंग फोर्थ क्लास को 20 हजार रुपये किया गया है। 4- समस्त आशा सागिंनी को 30 हजार रुपये मानदेय रखा जाए। 5- 50 लाख तक का बीमा होना चाहिए। 6 – बच्चों को पढ़ने के लिए व्यवस्था की जाए। 7 -पुत्रियों के शादी के लिए उचित व्यवस्था की जाए। 8 तभी स्वास्थ्य सम्बंधित समस्त कार्यों को सुचारू रूप से करेंगे। मंगलवार को दोपहर 2 बजे हसवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में आशा संघ की अध्यक्ष प्रभा सिंह और सचिव आशा तिवारी की अध्यक्षता अपनी- अपनी आवाज बुलंद करते हुए अपनी मांगों में जैसे- 1.राज्य स्तर से 1500 मिलने वाली धनराशि को बड़ा कर रु 7500/- किया जायेगा।2.आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड आशा के परिवार के समस्त सदस्य का बनाया जाए। 3.बीमा धनराशि 2 लाख से बढ़ाकर 10 लाख किया जाए। 4.आशा का मानदेय 10000 हज़ार रुपया किया जाए।5.आशाओं को मातृत्व अवकाश का प्राविधान किया जाए। आदि वही आशाओं ने अपने समस्त मागों को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी फतेहपुर को भी ज्ञापन भेजा गया है। साथ ही समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हंसवा के चिकित्सा अधीक्षक को आशा संघ की अध्यक्ष प्रभा सिंह ने समस्त आशाओं के साथ अपने ज्ञापन दिया गया। साथ ही समस्त आशाओं लखनऊ में एको गार्डन में अपना धरना प्रदर्शन करेगी। इस मौके उपस्थिति आशाएँ – आशा संघ अध्यक्ष प्रेमा सिंह, सचिव आशा तिवारी,कामना गौड़, सहोदरा, शीला संगिनी, श्याम सुंदरी, यमुना देवी, रंजना धनपत, सुनीता देवी, हेमलता, ऊषा देवी, सीमा देवी, रूपा देवी, मालती देवी, माया देवी, रीतू देवी, रेखा देवी, साधना देवी, अंजू देवी, अनीता देवी, किरन देवी, कलावती, सीता देवी, मीरा देवी, शोभा देवी, सपना देवी, कांती देवी, सहित अन्य आशाएं और आशा संगिनी मौजूद रहीं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

