उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थानां क्षेत्र के मुत्तौर गाँव की रोड पर अज्ञात वाहन बाइक सवार को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कोर्रा कनक गांव निवासी शिवराज सिंह का 48 वर्षीय पुत्र राजेन्द्र भान सिंह उर्फ पिन्टू सिंह रविवार की शाम बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम से जा रहा था। जब उसकी बाइक मुत्तौर रोड पर पहुंची तभी अज्ञात वाहन उसकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

