उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जहानाबाद थानां पुलिस द्वारा पटाखों के अवैध भंडारण के विरुद्ध कार्यवाई करते हुए करीब 10 लाख रुपये मूल्य के कुल 07 कुन्तल 06 किलोग्राम विभिन्न प्रकार के पटाखे बरामद कर 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक फतेहपुर के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बिंदकी के मार्गदर्शन में आगामी दशहरा एवं दीपावली पर्वो के दृष्टिगत अवैध पटाखों के भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध की जा रही चेकिंग के क्रम में थाना जहानाबाद पुलिस द्वारा तीन अलग-अलग स्थानों से कुल 7 कुन्तल 06 किलोग्राम बारूद से निर्मित पटाखा/आतिशबाजी बरामद की गई। बरामदगी के आधार पर थाना जहानाबाद पर तीन अलग-अलग अभियोग पंजीकृत कर 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर नियमानुसार विधिक कार्यवाई की गई। थाना क्षेत्र के मोहल्ला काजीटोला में अवैध पटाखा भंडारण के विरुद्ध कार्रवाई से 2 कुन्तल 92 किलोग्राम बारूद से निर्मित पटाखा/आतिशबाजी बरामद की गई। बरामदगी के संबंध में अभियुक्त मो० रफी उर्फ बच्चू पुत्र मो० सफी, उम्र करीब 50 वर्ष एवं मो० अल्तमस पुत्र मो० रफी, उम्र करीब 25 वर्ष, निवासीगण मोहल्ला काजीटोला, कस्बा व थाना जहानाबाद के विरुद्ध थाना जहानाबाद पर मु0अ0सं0 182/2026, धारा 288 बीएनएस व 5/9 ख विस्फोटक पदार्थ अधिनियम पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार कर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की गई। थाना क्षेत्र के गुनगुन गिफ्ट डेकोरेशन की दुकान में अवैध पटाखा भंडारण के विरुद्ध कार्रवाई से 2 कुन्तल 63 किलोग्राम बारूद से निर्मित पटाखा/आतिशबाजी बरामद की गई। बरामदगी के संबंध में अभियुक्त सात्विक जैन पुत्र राकेश कुमार जैन, उम्र करीब 25 वर्ष, निवासी लालूगंज, कस्बा व थाना जहानाबाद, जनपद फतेहपुर के विरुद्ध थाना जहानाबाद पर मु0अ0सं0 181/2026, धारा 288 बीएनएस व 5/9 ख विस्फोटक पदार्थ अधिनियम पंजीकृत कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की गई। थाना क्षेत्र मोहल्ला लालूगंज में अवैध पटाखा भंडारण के विरुद्ध कार्रवाई से 1 कुन्तल 51 किलोग्राम बारूद से निर्मित पटाखा/आतिशबाजी बरामद की गई। बरामदगी के संबंध में अभियुक्त उत्कर्ष गुप्ता पुत्र जयनरायण गुप्ता, उम्र करीब 26 वर्ष, निवासी लालूगंज, कस्बा व थाना जहानाबाद, जनपद फतेहपुर के विरुद्ध थाना जहानाबाद पर मु0अ0सं0 180/2026, धारा 288 बीएनएस व 5/9 ख विस्फोटक पदार्थ अधिनियम पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार कर नियमानुसार विधिक कार्यवाई की गई। थानां क्षेत्र के लालूगंज मोहल्ला निवासी जयनरायण गुप्ता के 26 वर्षीय पुत्र उत्कर्ष गुप्ता मोहल्ला निवासी राकेश कुमार जैन के 25 वर्षीय पुत्र सात्विक जैन और थानां क्षेत्र के काजीटोला मोहल्ला निवासी मो० सफी के 50 वर्षीय पुत्र मो0 रफी उर्फ बच्चू और मो० रफी के 25 वर्षीय पुत्र मो0 अल्तमस को गिरफ्तार किया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

