उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत जनपद के विधान सभा बिन्दकी एवं जहानाबाद पर सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम स्थल जनपद में विधानसभा क्षेत्र बिन्दकी में सर्वोदय इण्टर कालेज गोपालगंज, वि०ख० मलवां फतेहपुर, विधानसभा क्षेत्र जहानाबाद में वी०एन०यू० मैरिज लॉन वि०ख० अमौली में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का सकुशल आयोजन किया गया, जिसमें विकास खण्ड तेलियानी में 50 जोड़े, में से एक अल्पसंख्यक का निकाह जोड़े का निकाह कराया गया, विकास खण्ड मलवां में 51 जोड़े, विकास खण्ड खजुहा में 51 जोड़े, विकास खण्ड देवमई 42 में जोड़े, विकास खण्ड अमौली में 32, नगर पंचायत कोड़ा जहानाबाद में 03 जोड़े, नगर पालिका परिषद बिन्दकी के 09 जोड़े, इस प्रकार कुल 238 जोड़ो का विवाह हिन्दू रीति रिवाज से सामूहिक विवाह सम्पन्न हुआ। शासनादेश के पत्र संख्या सी-113/2025/1282/26-3-2025 1572678 दिनाँक 23 मई 2025 में दिये गये निर्देशो के अनुसार उक्त सामूहिक विवाह समारोह कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा नवविवाहित सभी जोड़ों को आशीर्वाद एवं वैवाहिक समाग्री का वितरण किया गया, प्रत्येक जोड़े को शासकीय उपहार के रूप में वधु हेतु 05 साड़ी ब्लाउज सहित, 05 पेटीकोट, चुनरी, वैनिटी किट, लाल चूड़ी-02 दर्जन, कंगन-04 पीस, सिन्हौरा वर हेतु पैन्ट शर्ट का कपड़ा, फेटा/मगछा, डिनरसेट, 5 लीटर का प्रेशर कुकर, कढ़ाही, ट्रॉली बैग, दीवाल घड़ी, सीलिंग फैन, आयरन प्रेस, कूल केज (10 ली०), डबल बेड का चद्दर, पिलो कवर, कम्बल-02 नग (सिंगल बेड), गद्दा-02 नग (कवर सहित), तकिया-02 नग. इन्सुलेटेड हॉट स्पॉट व मिठाई एवं ड्राई फ्रूट आदि सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम स्थल सर्वोदय इण्टर कालेज गोपालगंज विकास खण्ड मलवां में जयकुमार सिंह उर्फ जैकी विधायक बिन्दकी, रमाकान्त त्रिपाठी पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा, शशि रमनजीत सिंह ब्लाक प्रमुख मलवां, श्रीमती राधा साहू नगर पालिका अध्यक्ष बिन्दकी, पंकज शुक्ला मण्डल अध्यक्ष मलवां भाजपा, स्वरूप राज सिंह उर्फ जूली, अशोष निषाद मण्डल उपाध्यक्ष मलवां, एवं कार्यक्रम स्थल वीएनयू मैरिज लॉन अमौली में राजेन्द्र पटेल, विधायक जहानाबाद, राजेन्द्र वर्मा प्रतिनिधि सासद, पंकज वर्मा नगर पंचायत अध्यक्ष कोड़ा जहानाबाद उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share