उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में मिशन शक्ति अभियान (फेज-6.0) का जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और स्वयं रैली में शामिल होकर रैली को आगे बढ़ाया। उन्होंने कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन तथा महिला सशक्तीकरण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें महिलाएं एवं बच्चियां शामिल हुईं। इस रैली के माध्यम से संदेश दिया जा रहा है कि प्रत्येक महिला एवं बच्ची में शक्ति निहित है। सरकार द्वारा महिलाओं एवं बच्चियों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं का प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता कार्यक्रम भी प्रारंभ किए जा रहे हैं। इसके अंतर्गत पुलिस विभाग की हेल्पलाइन, कॉल सेंटर तथा प्रोबेशन कार्यालय द्वारा संचालित वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित करने तथा विकास योजनाओं के माध्यम से उन्हें स्वावलंबी बनाने की दिशा में जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य आमजन को जागरूक करना तथा महिलाओं एवं बच्चियों को आगे बढ़ाने में सहयोग के लिए प्रेरित करना है। मिशन शक्ति के अंतर्गत रैली के अतिरिक्त जागरूकता गोष्ठियों, विभिन्न योजनाओं के प्रचार-प्रसार एवं स्कूटी रैली सहित अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों के माध्यम से जनसामान्य को मिशन शक्ति के उद्देश्य तथा महिला शक्ति एवं नारी ऊर्जा के महत्व के प्रति जागरूक किया जाएगा। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व), अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस क्षेत्राधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, एसएचओ महिला थाना, महिला पुलिस कर्मी, महिलाएं, बच्चियों सहित संबंधित उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share