उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर आज समाजवादी पार्टी कार्यालय फतेहपुर में समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि मनाई गई। सपा कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह यादव ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव चौधरी मंजर यार ने किया। जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह यादव ने कहा कि डॉ. लोहिया सिर्फ स्वतंत्रता सेनानी नहीं, बल्कि गरीबों, किसानों, मजदूरों, पिछड़ों और महिलाओं के अधिकारों के सबसे बड़े पैरोकार थे। अंग्रेजों के खिलाफ आंदोलन में उन्होंने भूमिगत रहकर काम किया और जेल भी गए। उनका विचार आज भी समाजवादी पार्टी की रीढ़ है।कार्यक्रम में मुख्य रूप से राम शरण यादव, वीरेंद्र यादव, दलजीत निषाद, विपिन यादव, बीना पटेल, एड. जगदीश सिंह, अरुणेश पांडे, रामकिशोर प्रजापति, मनोज यादव, हीरा लाल साहू, गार्गीदीन बाजपेई, चंद्र शेखर बेदी, मुबीन सिद्दीकी, डॉ राम नरेश पटेल समेत बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share