उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव में अपने घर में काम करते समय युवक को जहरीले सांप ने काट लिया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो घर में हड़कंप मच गया। तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव निवासी वाशु देव का 30 वर्षीय पुत्र सत्य देव गांव में अपने घर में काम कर रहा था। तभी उसको जहरीले सांप ने काट लिया। सांप काटने की बात उसने अपने परिजनों को बताई तो घर में हड़कम्प मच गया। तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए थरियांव सीएचसी लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेन्स के ईएमटी हरिओम सचान व पायलेट दिनेश के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूदा डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share