उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिला कारागार में आज दिनाँक 12/10/26 को इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के तत्वावधान व चेयरमैन एवं कार्यकारिणी सदस्य उत्तर प्रदेश डॉ अनुराग श्रीवास्तव के नेतृत्व में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में जेल अधीक्षक नागेश सिंह व विशिष्ट अतिथि के रूप में डिप्टी जेलर प्रवीण सिंह उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि व रेडक्रास चेयरमैन द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि को डॉ अनुराग द्वारा जय राम अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया।शिविर में 10 रक्तदानियों ने रक्तदान किया एवं 15 लोगों ने रक्तदान हेतु पंजीकरण कराया।रक्तदानियों में जेल अधीक्षक नागेश सिंह, डिप्टी जेलर प्रवीण सिंह, आज़ाद सिंह, दीपक सिंह, सुनील यादव, प्रद्युम्न गुप्ता, शिवशंकर निषाद, पुरूषोतम वर्मा, अब्दुल रज्जाक सहित 10 लोग रहे। सभी रक्तदानियों को मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि व रेडक्रास चेयरमैन द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।चेयरमैन डॉ अनुराग ने कहा कि रक्तदान महादान होता है व हर तीन महीने में रक्तदान किया जा सकता है एवं एक रक्तदान चार जिंदगियां बचाने का कार्य करता है।इस अवसर पर जेलर जितेंद्र कुमार यादव, डिप्टी जेलर पवन कुमार सहित जिला चिकित्सालय रक्तकेन्द्र से डॉ डी के वर्मा, टेक्निकल सुपरवाइजर अशोक शुक्ल, बृजकिशोर, गोविंद प्रसाद, विनोद कुमार, अजय कुमार उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share