उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थानां क्षेत्र के मीर मऊ गाँव में दुकान से समान खरीद कर रोड पर पहुंचे ग्रामीण को बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। जिससे ग्रामीण और बाइक चालक दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था मे दोनों को इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के मीर मऊ गाँव निवासी राम गरीबे का 44 वर्षीय पुत्र अनिल गाँव मे स्थित परचून की दुकान से सामान खरीदने गया था।

सामान खरीद कर जैसे ही वह रोड पर पहुंचा तभी असोथर थानां क्षेत्र के हैदर मऊ गाँव निवासी श्याम लाल का 50 वर्षीय पुत्र राजेन्द्र बाइक पर सवार होकर आ गया और उसने सामान खरीद कर रोड किनारे खड़े अनिल सिंह को टक्कर मार दिया। जिससे अनिल सिंह और बाइक चालक राजेन्द्र दोनों घायल हो गए। घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए नजदीकी सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

