उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थानां क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर स्थित नेता ढाबा के समीप तेज रफ्तार अज्ञात वाहन बाइक सवार को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत कर दिया। जानकारी के अनुसार राधा नगर थाना क्षेत्र के अतरहा गाँव निवासी राम बाबू यादव का 28 वर्षीय पुत्र महेंद्र यादव बाइक पर सवार होकर रिस्तेदारी में गया था। जब उसकी बाइक थरियांव थानां क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर स्थित नेता ढाबा के समीप पहुंची तभी रोड से गुज़रा अज्ञात तेज रफ्तार वाहन उसकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक चालक महेंद्र रोड पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। हादशे की जानकारी स्थानीय पुलिस को हुई तो फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स के ईएमटी प्रसुनेंद्र व पायलेट विशाल ने घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जाँच के उपरांत उसे मृत घोषित करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी हाउस में रखवा दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share